24 सितंबर 2024 - 10:57
लेबनान, इस्राईल के वहशियाना हमलों में 500 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1,645 लोग घायल हुए।

लेबनान में सोमवार को किए गए ज़ायोनी सेना के घातक हमले में मरने वालों की संख्या 500 पहुंच गई है। इनमें 90 से अधिक महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। सिर्फ बच्चों की संख्या 35 है। जबकि 1645 लोग घायल हुए हैं। हजारों लेबनानी नागरिक दक्षिण से पलायन करने लगे तथा दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से गुजरने वाला मुख्य राजमार्ग बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया। यह 2006 के बाद सबसे बड़ा पलायन था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1,645 लोग घायल हुए।